मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Saturday, January 8, 2022

श्रीनगर गढ़वाल में 'लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब 'का प्रथम अधिष्ठापन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित--संदीप रावत

श्रीनगर गढ़वाल में   'लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब 'का  प्रथम अधिष्ठापन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित...


          श्रीनगर गढ़वाल - 08 जनवरी को नगर निगम सभागार श्रीनगर गढ़वाल में लॉयन्स क्लब,श्रीनगर गढ़वाल ( लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब )का गरिमामयी प्रथम अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न हुआ। कई नए सदस्यों ने इसकी सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्य वक्ता LEO Lion Dr. Gaurav Garg District Governor, Lion Rajneesh Goel, Lion Bhajanpreet Singh Sabharwal, Shri Vinod Bahuguna के सभी सदस्यों को बधाई देते हुवे क्लब के सभी सदस्यों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह के मुख्य वक्ता LEO Lion Dr. Gaurav Garg (District governor )थे।
     उत्तराखंड के सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में श्रीनगर गढ़वाल में लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब की गत वर्ष सितंबर में पहली शाखा खुली एवं श्रीनगर के सम्भ्रान्त व्यक्ति इसके सदस्य हैं। इतने कम समय में श्रीनगर लायंस क्लब कई बैहतर सामाजिक कार्य कर चुका है। लॉयन्स क्लब (श्रीनगर गढ़वाल)के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार विश्नोई, उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र धिरवान ,सचिव श्री वासुदेव कंडारी एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद उनियाल हैं।
     लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब की वर्तमान में 210 देशों में शाखाएं हैं, और समाज सेवा में यह अग्रणीय भूमिका में है। लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब का आदर्श वाक्य है 'WE SERVE ' बेहद प्रेरित और प्रभावित करने वाला है।
कार्यक्रम में श्रीनगर गढ़वाल के समाज सेवियों, शिक्षकों एवं साहित्यकारों, खेल प्रतिभाओं -
श्री नीरज नैथानी, श्रीमती संगीता फरासी, संदीप रावत, श्री देवेंद्र उनियाल, श्री शिव सिंह नेगी, आर्यन कंडारी, टीम श्रीनगर कनेक्ट आदि को सम्मानित किया गया। 
        इस अवसर पर मीडिया के साथ श्रीनगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस समरोह का सफल संचालन श्रीमती शैलेश विश्नोई  ने किया।
                                   संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।

No comments:

Post a Comment