मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Sunday, November 14, 2021

विज्ञान शिक्षक स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी की जयंती पर मिला डॉ.अशोक कुमार बडोनी को प्रथम "शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान( वर्ष -2021)"

विज्ञान शिक्षक स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी की जयंती पर मिला डॉ.अशोक कुमार बडोनी को प्रथम "शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान( वर्ष -2021)"

      दिनाँक 14नवंबर(रविवार )2021 को प्रसिद्ध समाज सेवी, साहित्यकार, विज्ञान -गणित शिक्षण के नवाचारी एवं कल्पनाशील एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एक आदर्श शिक्षक, स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी(पूर्व प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. मंजाकोट, चौरास,टिहरी गढ़वाल की जयंती (15 नवम्बर )के उपलक्ष्य में 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा पहला कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह उन्हीं के निवास "नेगी लॉज(गंगा गेस्ट हॉउस )" बिलकेदार (श्रीनगर गढ़वाल )में आयोजित गया ।
     इस कार्यक्रम में 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा स्व.शिवदर्शन सिंह नेगी जी की जयंती के उपलक्ष्य पर उनकी स्मृति में इस वर्ष "शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान" की शुरुआत की गई। इस वर्ष प्रथम "शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान, वर्ष -2021" विद्यालयी शिक्षा स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करने हेतु एवं अपने छात्रों को राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व प्रतिभाग करवाने हेतु डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी ( प्रवक्ता, रा. इ. कॉ. मंजाकोट, चौरास)को प्रदान किया गया । सम्मान स्वरूप डॉ. बडोनी जी को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, आखर स्मृति चिह्न एवं पाँच हजार एक सौ (5100/-) रुपए की नगद धनराशि भेंट की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी के चित्र पर माल्यार्पण /पुष्पांजलि अर्पित कर एवं ट्रस्ट की कार्यकारी सचिव श्रीमती बविता थपलियाल जी के मंगल गान से हुई। सभी मंचासीन अथितियों का स्वागत माल्यार्पण एवं बुके देकर किया गया एवं कार्यक्रम/सम्मान समारोह की स्मृति के रूप में ' आखर स्मृति चिह्न' मंचसीन अथितियों को सादर भेंट किए गए।
     कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में प्रोफेसर आर.एन गैरोला जी,(संकायाध्यक्ष , मानविकी एवं समाज विज्ञान संकाय, हे. न. ब. केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल),कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं पाण्डुलिपियों पर वृहद शोध कार्य करने वाले डॉ. विष्णुदत कुकरेती जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद श्रीनगर गढ़वाल की माननीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम तिवाड़ी जी एवं दिवंगत शिवदर्शन सिंह नेगी जी की धर्मपत्नी व अवकाश प्राप्त शिक्षिका आदरणीय श्रीमती बिमलेश्वरी (विमला नेगी )जी की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रोफेसर आर.एन गैरोला जी ने 'आखर ट्रस्ट' की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के वैचारिक आयोजन बहुत आवश्यक हैं और जिनका समाज में एवं शैक्षिक जगत में चिरस्मरणी योगदान है, उनको याद किया जाना बहुत आवश्यक है। साथ उन्होंने कहा कि - आखर समिति हमेशा से ही कुछ अलग आयोजन करती आ रही है।
        कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं पाण्डुलिपियों पर वृहद शोध कार्य करने वाले डॉ. विष्णुदत कुकरेती जी ने स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए।
      आखर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि - स्व. नेगी जी ने मुझे सदा प्रेरित किया एवं यह सम्मान अब उनकी जयंती पर हर वर्ष प्रदान किया जाएगा।
        विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद श्रीनगर गढ़वाल की माननीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम तिवाड़ी जी ने कहा कि - स्व. नेगी जी का व्यक्तित्व सदा प्रेरित करने वाला रहा है एवं आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल बहुत सराहनीय है।
दिवंगत शिवदर्शन सिंह नेगी जी की धर्मपत्नी एवं अवकाश प्राप्त शिक्षिका आदरणीय श्रीमती बिमलेश्वरी (विमला नेगी )जी ने स्व. नेगी जी के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं को सबके सम्मुख रखा।
     प्रसिद्ध कवि जयकृष्ण पैन्यूली 'माटी 'जी ने स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी से जुड़े हुए अपने संस्मरण साझा किए। रीजनल रिपोर्टर की श्रीमती गंगा असनोड़ा थपलियाल जी ने ' आखर 'की इस पहल को ऐतिहासिक एवं सराहनीय बताया और कहा कि - 'आखर' जो भी काम कर रहा है वह भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे।
      कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की कार्यकारी सचिव श्रीमती बविता थपलियाल जी द्वारा किया गया।
       कार्यक्रम एवं सम्मान समरोह में ट्रस्टी रेखा चमोली जी (कोषाध्यक्ष ), ट्रस्टी लक्ष्मी रावत जी, ट्रस्टी बविता थपलियाल जी (सहसचिव एवं कार्यकारी सचिव ), ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी, ट्रस्टी श्रीमती अंजना घिल्डियाल जी, सदस्य कु. कंचन पंवार एवं कु. श्वेता, समाज सेवी एवं जन सरोकारों से जुड़े श्री अनिल स्वामी जी, श्रीमती गंगा असनोड़ा जी, श्रीमती उपासना कर्नाटक भट्ट जी,श्री मदन मोहन सिंह जी,श्री रणजीत सिंह जी श्रीमती बीना मेहरा जी, श्रीमती संगीता डोभाल जी,श्रीमती अमिता नेगी जी, श्रीमती जगदम्बा कुमाईं (सभासद कीर्तिनगर ), श्रीमती विनोद मैठाणी जी (सभासद, न. पा. परिषद श्रीनगर ),श्रीमती स्नेहा पटवाल जी, श्री आदित्य पटवाल जी, श्री तेजपाल जी,श्री बृजमोहन चमोली जी, श्रीमती ज्योति जैन मेवाड़, श्रीमती संगीता पंवार जी , श्रीमती ज्योति रावत जी, श्री लक्षमण सिंह जी,श्री मनीष चमोली जी, श्री बी. एस. भंडारी जी, श्री वी. एस. मेहरा, श्रीमती लीला बिष्ट जी,श्री मदन लाल डंगवाल जी, कु. अंजलि बुटोला सहित कई अन्य शिक्षक एवं मीडिया जगत से श्री सुधीर भट्ट जी, आदि की गरिमामयी उपस्थिति थी।
   अन्त में 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 'के अध्यक्ष संदीप रावत ने कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह मे उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया। साथ ही ट्रस्ट के कार्यक्रम में उपस्थित सभी ट्रस्टियों के साथ ट्रस्टी गीतेश सिंह नेगी(सचिव ), डॉ. नागेंद्र रावत (उपाध्यक्ष ) का आभार एवं ट्रस्ट की संरक्षिका आदरणीय श्रीमती बिमलेश्वरी (विमला नेगी )जी का विशेष आभार व्यक्त किया।
      यह सम्मान समारोह "स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी" की धर्मपत्नी, अवकाश प्राप्त शिक्षिका एवं ट्रस्ट की संरक्षिका आदरणीय श्रीमती बिमलेश्वरी (विमला नेगी )जी के सहयोग से आयोजित किया गया । यह सम्मान समारोह स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी की जयंती के अवसर पर 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।
https://public.app/s/PkJmY
श्रीनगर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रथम शिव दर्शन सिंह नेगी आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान से नवाजे गए डॉ अशोक कुमार बडोनी 

संदीप रावत
(संस्थापक एवं अध्यक्ष)
आखर चैरिटेबल ट्रस्ट
श्रीनगर गढ़वाल।





Thursday, November 11, 2021

प्रयोगधर्मी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एक आदर्श शिक्षक थे स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी -- संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।

"प्रयोगधर्मी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एक आदर्श शिक्षक थे  स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी "
                          
 परिचय
जन्म - 15 नवंबर 1945 में हिमाचल प्रदेश के नहान में।
मूल निवास - कसाणी (पोखड़ा, पौड़ी गढ़वाल )
पिताजी - स्व. गंगा सिंह नेगी, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इ. कॉ. पोखड़ा। ये एक प्रतिभाशाली शिक्षक एवं कवि थे।
चर्चित 'विश्व अमर गीत " प्रबंध काव्य - 8 सर्गों में विभाजित।
पत्नी - श्रीमती बिमलेश्वरी (विमला )नेगी (अवकाश प्राप्त शिक्षिका )
शिक्षा - प्राथमिक स्तर तक नियमित विद्यालयी शिक्षा नहीं ले पाए। जुलाई 1959में योग्यता के आधार पर क्लास -7में प्रवेश। सन -1962 में हाई स्कूल। 1964में इंटरमीडिएट।
सन 1964-65 में हाई स्कूल स्तर पर एक वर्ष के लिए विज्ञान /गणित शिक्षण कार्य किया।
1967 में B. Sc(बिड़ला परिसर श्रीनगर, आगरा विश्वविद्यालय ),1969- M. Sc. (Physics )(मेरठ से )
1967 में वेदिखाल इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नियुक्त.. और फिर 1998 तक विभिन्न विद्यालयों में भौतिक विज्ञान अध्यापन कार्य किया।
सन 1998 में हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक नियुक्त। एवं रा.उ. मा. वि. मंजाकोट, चौरास से प्रधानाध्यापक सेवा निवृत हुए।
सन 1999 में टीन शेड में चलने वाले रा.उ. मा. वि. मंजाकोट को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया। अपने स्व.बेटे विपिन नेगी की याद में अपने व्यक्तिगत खर्चे से इस विद्यालय में एक बड़े हॉल 'विपिन स्मृति सभागार 'का निर्माण करवाया और साथ ही इस विद्यालय में अन्य कार्य करवाए। विज्ञान की अवधारणाओं को समझाने हेतु 'विज्ञान तरंगिनी ' का निर्माण किया और विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दी। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुशंसा पर 05 सितंबर सन 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के कर कमलों से राष्ट्रपति पूरस्कार से सम्मानित हुए। उन्होंने सम्मान में मिली धनराशि भी विद्यालय को दान कर दी थी।
प्रकाशन -
(1)शिवदर्शन सिंह नेगी जी की सन 2006 में 'विज्ञान -गणित गीतिका " महत्वपूर्ण पुस्तक प्रकाशित(प्रकाशक -भुवनेश्वरी महिला आश्रम )
(2)हिंदी कविताओं का साझा संग्रह ' सपनों के मोर पँख 'प्रकाशित।
     शिवदर्शन सिंह नेगी जी के जीवन की वास्तविक उपलब्धि - एक अध्यापक जैसा सम्मानजनक पद एवं अपने अधिकारीयों, साथी अध्यापकों, छात्र -छात्राओं का असीम प्यार उनको मिला। उन्होंने 28फरवरी सन 2007 को स्वेछिक सेवनिवृति ली।
महाप्रायाण - 14 अक्टूबर सन 2011को वेदांता हॉस्पिटल में।
      अपने शिवदर्शन (शिव के दर्शन ) नाम को सार्थक करने वाले ऐसे महान व्यक्ति  हमारे बीच नहीं हैं परन्तु हम जैसे उन हजारों छात्रों/लोगों के प्रेरणा स्रोत के रूप में जीवित रहेंगे जिन्होंने उनसे शिक्षा पायी।
    पूज्य गुरुजी " स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी" की जयंती (15नवंबर )के उपलक्ष्य में उनके आशीर्वाद एवं आप सभी की शुभकामनाओं से "आखर चैरिटेबल ट्रस्ट " अब हर वर्ष कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में स्कूल स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग हेतु एवं अपने छात्रों को राज्य के साथ -साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने हेतु आखर चैरिटेबल ट्रस्ट हर वर्ष एक विज्ञान शिक्षक को शिवदर्शन सिंह नेगी जी की स्मृति में पहला"स्व.शिवदर्शन नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान -2021" प्रदान करेगा। 
  Sandeep Rawat
Lec. Chemistry
GIC Dhaddi Ghandiyal 
(Tehri Garhwal)
Founder - Aakhar
Chairitable Trust

Monday, November 8, 2021

आखर समिति' से 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' तक का सफर



'आखर समिति' से 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' तक का सफर 
       
        हर्ष का विषय है  कि संदीप रावत पुत्र श्री महावीर सिंह रावत  निवासी न्यू डांग-ऐंठाणा, श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड ) एवं  श्रीमती लक्ष्मी रावत धर्म पत्नी संदीप रावत ने श्रीनगर गढ़वाल की गढ़वाली भाषा -साहित्य को समर्पित आखर समिति को वृहद रूप देते हुए "आखर चैरिटेबल ट्रस्ट " (सार्वजनिक प्रन्यास ) मुख्य न्यास कर्ता (मुख्य ट्रस्टी )के रूप में निष्पादित किया है। यह  अपने उद्देश्यों एवं अपने संविधान के अनुरूप सार्वजनिक हितार्थ (साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक हितार्थ )एवं पुण्यार्थ  कार्य करेगा।
         मुख्य न्यास कर्ता (सेटलर /संस्थापक  )  संदीप रावत एवं श्रीमती लक्ष्मी रावत पत्नी संदीप  रावत  ने 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' के ट्रस्टी के रूप में अन्य  ट्रस्टी नियुक्त किए हैं, जो  'आखर बोर्ड सदस्य ' के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे।  श्री गीतेश सिंह नेगी(सचिव ),  डॉ. नागेंद्र रावत(उपाध्यक्ष ),श्री विक्रम सिंह रावत, श्री दीवान सिंह मेवाड़,श्रीमती रेखा चमोली(कोषाध्यक्ष ), श्रीमती बविता थपलियाल(सह सचिव एवं कार्यकारी सचिव ), श्रीमती अंजना घिल्डियाल आदि  'आखर बोर्ड सदस्य ' हैं।  मुख्य ट्रस्टी संदीप रावत   इस प्रन्यास के पदेन अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे ।
       ज्ञातव्य है कि - आखर समिति की स्थापना 05 दिसम्बर 2016 को श्रीनगर गढ़वाल में इस आशय से की गई थी कि यह समिति गढ़वाली भाषा -साहित्य के क्षेत्र में एक नई सोच एवं नए विचारों के साथ कार्य करेगी। अब यह समिति वृहद रूप लेकर सार्वजनिक हितार्थ (गढ़वाली भाषा, साहित्य,संस्कृति,शैक्षणिक,  सामाजिक) एवं पुण्यार्थ "आखर चैरिटेबल ट्रस्ट " के रूप में कार्य करेगी।
        आखर " के पहले कार्यक्रम की शुरुआत 09/12/2016 को  श्री पहाड़ी ओम बहुगुणा जी द्वारा आयोजित 'डांग महोत्सव ' में गढ़वाली कवि सम्मेलन के रूप में हुई। इसके पश्चात फिर जो सिलसिला शुरू हुआ तो उतार -चढ़ाओं  के बीच अपनी स्थापना से लेकर  लगभग 04 वर्ष 09 महीनों में 'आखर समिति' की अब तक 18 बैठकें हुईं एवं छोटे -बड़े 15 बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम आखर समिति द्वारा आयोजित किए गए।
कुछ महत्वपूर्ण कार्य इस प्रकार हैं -
 (1)29 अगस्त 2017 को श्रीनगर गढ़वाल में उत्तराखंड की 4 दिवगंत विभूतियों -  चंद्र कुंवर बर्त्वाल, जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा, धर्मानंद उनियाल 'पथिक ', डॉ. उमा शंकर थपलियाल जी का स्मरण कर व्याख्यान माला आयोजित की।
 (2) श्रीनगर गढ़वाल में उत्तराखण्ड के मूर्धन्य लोक साहित्यकार , दिवंगत महान विभूति ,सम्पूर्ण  गढ़वाली लोक साहित्य के पहले संग्रह कर्ता एवं अनुवाद कर्ता, भाषाविद    डॉ. गोविन्द चातक जी की जयन्ती के सुअवसर  पर 19 दिसम्बर 2017 (19/12/2017) से प्रतिवर्ष कार्यक्रम शुरू किया गया। गढ़वाली भाषा-साहित्य को समर्पित  "आखर समिति  " (श्रीनगर गढ़वाल ) द्वारा  " नगर पालिका परिषद सभागार " में एक भव्य कार्यक्रम करके "डॉ. चातक" जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में  विद्वत वक्ताओं ने  डॉ.गोविन्द चातक जी की जीवनी पर  विस्तार से चर्चा करते हुए "डॉ.गोविन्द चातक जी का लोक साहित्य में योगदान " विषय पर भी अपनी बात रखी थी।
(3) गढ़वाली भाषा एवं लोक साहित्य में डॉ. गोविन्द चातक जी के भगीरथ योगदान से प्रेरणा लेकर " डॉ.गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान"  के आयोजन के साथ -साथ चातक परिवार के सहयोग से  साहित्यकार डॉ. गोविन्द चातक जी की   जयन्ती के सुअवसर पर 19 दिसम्बर वर्ष 2018 से  "डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान "   आखर समिति द्वारा शुरू किया गया जो प्रतिवर्ष दिया जाता है और आगे भी ट्रस्ट द्वारा अनवरत जारी रहेगा।
     यह सम्म्मान अभी तक डॉ.गोविन्द चातक जी की जयन्ती पर प्रथम "डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान " डॉ.नन्दकिशोर ढौंडियाल अरुण जी को(वर्ष 2018) श्रीनगर गढ़वाल में,द्वितीय  सम्मान गढ़वाली कथाकर गढ़वाली साहित्यकार श्री मोहन लाल नेगी एवं प्रसिद्ध गढ़वाली अनुवादक श्री  बचन सिंह नेगी जी (अब स्व.) को  देहरादून में (वर्ष -2019)संयुंक्त रूप से दिया गया एवं तृतीय सम्मान (वर्ष- 2020का )वरिष्ठ साहित्यकार श्री ललित केशवान जी को इस वर्ष 19 दिसंबर 2021को में डॉ.गोविन्द चातक जी की जयन्ती के सुअवसर पर दिया जाएगा। साथ ही वर्ष -2021 का यह सम्मान भी इसी दिवस पर किसी वरिष्ठ गढ़वाली साहित्यकार को प्रदान किया जाएगा।
    (4)  श्रीनगर गढ़वाल में " आखर समिति"  ने लगभग तीन वर्ष पूर्व   23 सितम्बर 2018 को  गढ़वाली भाषा -साहित्य के इतिहास में पहले विशुद्ध 'गढ़वाली कवयित्री सम्मेलन ' का आयोजन किया । उसी   गढ़वाली कवयित्री सम्मेलन के  विचार फलस्वरूप  ही संदीप रावत एवं गीतेश सिंह नेगी जी के सम्पादन में  गढ़- कवयित्रियों की कविताओं के पहले वृहद संकलन  "आखर "( दिसा- धियाण्यूं को पैलो वृहद गढ़वाळि कविता संग्रै) प्रकाशित हुआ । 
   (5)  गढ़- कवयित्रियों की कविताओं के पहले वृहद संकलन  "आखर" (दिसा- धियाण्यूं को पैलो वृहद गढ़वाळि कविता संग्रै ) का लोकार्पण दिनाँक 16 अगस्त 2020 को नगर पालिका सभागार (श्रीनगर गढ़वाल )
 में मातृ शक्ति की प्रतीक मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की प्रथम महिला  माननीय अध्यक्ष  श्रीमती पूनम तिवाड़ी जी , कार्यक्रम अध्यक्ष  प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल जी , वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती उमा घिल्डियाल जी और डॉ.कविता भट्ट शैलपुत्री जी द्वारा आखर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
       इस ऐतिहासिक वृहद  गढ़वाली संग्रह को गढ़वाली की पहली कवयित्री एवं प्रख्यात समाज सेविका स्व.विद्यावती डोभाल जी  को समर्पित किया गया । स्व. विद्यावती डोभाल से लेकर  वर्तमान में गढ़वाली कविता के क्षेत्र जितनी भी महिलाएं कलमरत् हैं  इस वृहद "आखर" संग्रह में संकलित हैं । नई पीढ़ी अर्थात स्कूल / कॉलेज  में पढ़ने वाली  छात्राओं की गढ़वाली कविताओं को भी गढ़वाली कवयित्रियों की रचनाओं के इस वृहद संग्रह "आखर " में शामिल किया गया है । 
 (6)   "आखर समिति"  द्वारा फरवरी माह वर्ष 2021 में "उत्तराखंड मातृभाषा अभियान "चलाया गया जिसमें उत्तराखंड के  सभी रैबासी - प्रवासियों से इस अभियान में शामिल होने की धै- धाद  लगाई गई यानि आह्वान किया गया। इस अभियान की संकल्पना ' आखर ' के  गीतेश सिंह नेगी की थी। 21 फरवरी 2021 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आखर द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
(7)इन कार्यक्रमों के अतरिक्त लगभग इन साढ़े चार वर्षों के दौरान 'आखर ' द्वारा गढ़वाली भाषा - साहित्य के क्षेत्र में एक नई सोच के साथ अन्य कार्य करने का पूरा प्रयास किया गया । साथ ही कुछ नए गढ़वाली लेखकों व गढ़वाली कवयित्रियों को एक मंच देने का प्रयास किया गया ।
         साथियो ,कई अनुभव  'आखर समिति' से 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट   तक ' के सफर  में हुए एवं साथ ही बहुत कुछ सीखने - समझने और देखने को मिला। इस दौरान बहुत सारे मित्रों, सुधीजनों, शुभ चिंतकों, विद्वतजनों का साथ, सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उन सभी का सानिध्य, सहयोग एवं आशीर्वाद आगे भी 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' को इसी प्रकार मिलता रहेगा। उन सभी साथियों का भी हम आभार व्यक्त करते हैं जो आखर समिति के गठन से लेकर अब तक साथ बने हुए हैं एवं आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वह आगे भी साथ बने रहेंगे। 
            अगामी 14 नवंबर को दिवंगत आदर्श शिक्षक,वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले एवं विज्ञान -गणित शिक्षण में नवाचारी प्रयोग करने वाले,समाज को एक नई दिशा देने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार  से सम्मानित    (पूर्व प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. मंजाकोट, चौरास,टि.ग.) पूज्य " स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी" की  जयंती  (15नवंबर )के उपलक्ष्य में उनके आशीर्वाद एवं आप सभी की शुभकामनाओं से "आखर चैरिटेबल ट्रस्ट "अपना पहला कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में स्कूल स्तर पर  विज्ञान के क्षेत्र में  नवाचारी प्रयोग हेतु एवं अपने छात्रों  को राज्य के साथ -साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने हेतु आखर चैरिटेबल ट्रस्ट एक विज्ञान शिक्षक को  शिवदर्शन सिंह नेगी जी की स्मृति में पहला"स्व.शिवदर्शन नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान -2021" प्रदान करेगा। यह सम्मान समारोह स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी" की धर्मपत्नी एवं अवकाश प्राप्त शिक्षिका श्रीमती विमला नेगी जी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आगे भी यह सम्मान अब प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
                  " आखर चैरिटेबल ट्रस्ट "
                     (सार्वजनिक प्रन्यास )
                न्यू डांग - ऐंठाणा, श्रीनगर गढ़वाल