मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Monday, November 20, 2023

सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के गणित प्रवक्ता श्री राजेश चमोली को मिला 'शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान, वर्ष -2023' -संदीप रावत(आखर ), श्रीनगर गढ़वाल।

श्रीनगर गढ़वाल -
    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी  की जयन्ती के उपलक्ष्य पर थौलधार के शिक्षक राजेश चमोली को मिला  'शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान, वर्ष -2023'
          
     विज्ञान- गणित शिक्षण के क्षेत्र एवं विद्यालयी शिक्षा में नवाचार करने वाले  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक,स्व.शिवदर्शन सिंह नेगी  की जयन्ती  के उपलक्ष्य में आखर  ट्रस्ट द्वारा  स्व. नेगी जी के जीवन एवं कार्यों पर केंद्रित' व्याख्यान' एवं ' विज्ञान शिक्षक सम्मान समारोह' आयोजित किया गया ।  स्व.नेगी जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में आखर ट्रस्ट का यह तृतीय आयोजन था। यह आयोजन गोला बाजार श्रीनगर गढ़वाल स्थित अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन कार्यालय में किया गया।
      कार्यक्रम में इस वर्ष 'शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान,वर्ष -2023 'विद्यालयी शिक्षा स्तर पर  विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में  नवाचारी प्रयोग करने, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दूरस्थ क्षेत्र  सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के शिक्षक श्री राजेश चमोली को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप सम्मानित शिक्षक को अंगवस्त्र,सम्मान पत्र, विशेष आखर स्मृति चिह्न एवं पाँच हजार एक सौ (5100/-) रुपए की धनराशि भेंट की गई।
         कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन,स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी  के चित्र पर माल्यार्पण /पुष्पांजलि अर्पण,पॉलिटेक्निक की छात्राओं कु.अंजलि भंडारी,कु.सलोनी,कु.कामनी  द्वारा गढ़वाली सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। 
         कार्यक्रम के  माननीय मुख्य अथिति  पूर्व विभागाध्यक्ष - गणित, हे.न.ब. गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय,प्रोफेसर डी.एस.नेगी जी ने 'आखर ट्रस्ट' की इस  पहल की सराहना करते हुए कहा कि  - 'स्व. नेगी जी जिन्होंने समाज एवं शैक्षिक जगत में अपना जो चिर स्मरणीय योगदान दिया है, उन कार्यों को याद किया जाना बहुत आवश्यक है।' साथ ही इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि जी ने  Motivation & Mind Science पर भी वक़्तव्य रखा।
      आखर के अध्यक्ष  संदीप रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए  कहा कि यह कार्यक्रम उनकी जयन्ती के सुअवसर पर हर वर्ष आयोजित किया  जाएगा, ताकि उनके द्वारा समाज एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों से अन्य शिक्षक साथी भी प्रेरित हो सकें ।
       अति विशिष्ट अतिथि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. प्रदीप अंथवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि स्व.नेगी जी ने शिक्षा के क्षेत्र,छात्र हित एवं समाज में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाई।साथ ही कहा कि - 'एक आदर्श शिक्षक की स्मृति में  किसी शिक्षक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसी वर्तमान आदर्श शिक्षक को सम्मानित करना यह प्राय: कम ही दिखाई देता है।' 
       विशिष्ट अतिथि  पौड़ी जनपद के राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष  बलराज सिंह गुसाईं जी ने इस अवसर पर कहा कि -' स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी एक आदर्श शिक्षक थे एवं  सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।'साथ ही गढ़वाली भाषा के संरक्षण एवं विकास हेतु  आखर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
      गणित प्रवक्ता डॉ. हर्षमणि पाण्डेय जी ने  स्व.शिवदर्शन सिंह नेगी जी द्वारा रचित 'विज्ञान -गणित गीतिका' ' पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि- 'विज्ञान-गणित गीतिका ' पुस्तक में स्व.नेगी जी ने विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को पहेली, गीत,संवाद और कहानी के माध्यम से बहुत रोचक और व्यावहारिक ढंग से समझाया है।
      सम्मानित होने वाले शिक्षक राजेश चमोली ने कहा कि -'यह सम्मान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं गौरव की बात है क्योंकि स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी एक ऐसी महान विभूति हुए हैं जिनका व्यक्तित्व हम सभी शिक्षकों  एवं समाज के लिए  प्रेरणादायी था। शिक्षा जगत में उनके अवदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही कहा कि अपने शिक्षक के हाथों सम्मानित होना मेरा सौभाग्य है।'
         कार्यक्रम में दिवंगत शिवदर्शन सिंह नेगी जी के परिवार से श्री आदित्य पटवाल   ने स्व. नेगी जी के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं को सबके सम्मुख रखा। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
          कार्यक्रम का संचालन  गढ़वाल  केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नीतेश बौंठियाल जी ने किया। प्रवक्ता दीवान सिंह मेवाड़ जी ने स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी का व्यक्तित्व, उनके द्वारा शिक्षा जगत और समाज में दिए योगदान को सबके सम्मुख रखा। शिक्षक  अमन ममगाईं जी ने सम्मानित होने वाले शिक्षक  राजेश चमोली जी का परिचय एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सबके सम्मुख रखा।रा.इ.कॉलेज पौड़ी से आए प्रवक्ता एवं भूपेंद्र सिंह नेगी जी ने सम्मान पत्र का वाचन किया।
       कार्यक्रम एवं सम्मान समरोह में ट्रस्टी  रेखा चमोली,  लक्ष्मी रावत(संस्थापक,आखर ट्रस्ट ),ट्रस्टी दीवान सिंह मेवाड़,  प्रसिद्ध समाज सेवी एवं आंदोलनकारी अनिल स्वामी,ट्रस्ट की कु.श्वेता पंवार,ट्रस्ट की साक्षी रावत,चित्रकार हिमांशु,रीजनल रिपोर्टर की संपादक  श्रीमती गंगा असनोड़ा थपलियाल, स्व.नेगी जी के परिवार से श्री आदित्य पटवाल एवं श्रीमती स्नेहा पटवाल,शोधार्थी एवं ट्रस्ट के राकेश जिर्वाण हंस, स्व.नेगी जी के परिवार से श्री आदित्य पटवाल एवं श्रीमती स्नेहा पटवाल, बिलकेदार से सुमित,ट्रस्टी श्रीमती अंजना घिल्डियाल,ट्रस्ट के भूपेंद्र सिंह नेगी , श्री नन्द किशोर नैथानी, कवयित्री  राधा मैंदोली, शिक्षिका उमा चौहान , शिक्षिका अंजू शाह शिक्षिका बीना मेहरा, शिक्षक डॉ.अशोक बडोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष चमोली, शिक्षक श्री संतोष पोखरियाल,शिक्षक श्री महेंद्र सिंह नेगी,श्रीमती ज्योति रावत, श्रीमती ज्योति जैन मेवाड़ , श्री चंद्रशेखर मेवाड़, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से नरेश सहित कई अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति थी।
        अन्त में 'आखर ट्रस्ट 'के अध्यक्ष संदीप रावत ने  कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह मे उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों एवं सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यक्रम में उपस्थित आखर के सभी सदस्यों, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन श्रीनगर गढ़वाल,ट्रस्ट की संरक्षक  एवं स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी धर्मपत्नी श्रीमती बिमलेश्वरी नेगी जी का  आभार व्यक्त किया।
       
      

         
       
         
         यह सम्मान समारोह  'स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी की धर्मपत्नी,अवकाश प्राप्त शिक्षिका एवं ट्रस्ट की संरक्षक आदरणीय श्रीमती बिमलेश्वरी नेगी जी के सहयोग से आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन  'आखर  ट्रस्ट ' द्वारा स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में हर वर्ष आयोजित किया जाता रहेगा । 
                                        
  
   
  
   

Thursday, June 1, 2023

गढ़वाली रचना - बलिदान ©संदीप रावत, आखर, न्यू डांग श्रीनगर गढ़वाल।

              'बलिदान'

कै खुणि
अर! के खुणि
हुईं होलि
य सगर -बगर?
उठापोड़
अर! खदर-बदर,
सैद!फेर तैयारी छ
कखि कैs
चिरान -कटानै
अर!पुराणि पछयाण मिटाणैअजकालै सभ्यता 
अर! बिकास का नौ परैं।
        ©संदीप रावत, आखर
              श्रीनगर गढ़वाल।