मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Thursday, December 30, 2021

'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित

बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल ): 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित '
        30 दिसंबर 2021 को  रा.इ.का.धद्दी घंडियाल बडियारगढ़  में इस विद्यालय के 10 निर्धन बच्चों को 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 'की ओर से स्वेटर वितरित किए गए।  इस प्रायोजन हेतु विद्यालय के निर्धन छात्र - छात्राओं के चयन एवं कार्यक्रम में ट्रस्टी एवं विद्यालय के प्रवक्ता श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    ज्ञातव्य है कि -  कुछ दिनों पूर्व डॉ. गोविन्द चातक जयंती के अवसर पर 'आखर ' के सदस्य एवं शिक्षक डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी द्वारा निर्धन छात्रों हेतु अपने बेटे रुद्रांश की स्मृति में आखर ट्रस्ट को दस स्वेटर प्रदान की गई थीं । 
        यह वितरण कार्यक्रम   रा.इ.का.धद्दी घंडियाल बडियारगढ़ के सम्मानित प्रधानाचार्य श्री मोहन प्रसाद डिमरी जी,समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं,विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन प्रसाद डिमरी जी ने इस हेतु 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' का आभार व्यक्त किया।
         आगे भी 'आखर ट्रस्ट ' जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों हेतु इस तरह के प्रयास करता रहेगा।
फोटो:सम्मानित ट्रस्टी एवं प्रवक्ता श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी।     
                                      संदीप रावत 
                                आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 
                                  संप्रति -प्रवक्ता 
                        रा.इ.का.धद्दी घंडियाल, बडियारगढ़।

Friday, December 24, 2021

'भौत खुशी दगड़ा मनायि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती ' ©संदीप रावत, आखर

कीर्तनगर : 23 दिसंबर 2021
       'भौत खुशी दगड़ा मनायि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती '
       
       
       
       23 दिसंबर 2021 खुणि 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर( टिहरी गढ़वाल )'  अर मेरा स्कूल रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल ) मा  स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती लोक संस्कृति दिवस का रूप मा शानदार कार्यक्रमों दगड़ा बड़ी खुसी से मनाये गे। ये दौरान बच्चों मा बि भौत उत्साह दिख्ये।
           ' अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर  ' द्वारा आयोजित कार्यक्रम मा मि बि न्यूत्यूं छौ। कार्यक्रमौ  संचालन प्रखर वक्ता, मंच संचालनौ सळ्ळी, शिक्षक अर मेरा दगड़्या श्री कमलेश जोशी जीन करि। कार्यक्रम मा मिन, गढ़ कवि श्री देवेंद्र उनियाल जी अर श्रीमती साईनी नौटियाल उनियाल जीन बि अपणि -अपणि रचना बांचिन। ईं स्कूला पूर्व छात्र भुला प्रभु दयालन जागर अर गीतों सुन्दर प्रस्तुति दे। अ. उ. रा. इ. कॉ. कीर्तिनगर कि बालिकौंन मांगळ अर हौरि गीतों कि भौत सुन्दर प्रस्तुति दे। हम लोगुंन बच्चों तैं गढ़वाळि  भाषा अर ईं भाषै सक्या (ताकत ) अर शब्द -सामर्थ्य बच्चों तैं बतौणै कोशिश करी।
          यो कार्यक्रम  मुख्य अथिति माननीय खंड शिक्षा अधिकारी (कीर्तिनगर ) डॉक्टर एस०एस०नेगी जी, विद्यालय का  सब्बि सम्मानित शिक्षकगणों कि उपस्थिति मा सम्पन्न ह्वे।
        ये कार्यक्रमौ उद्देश्य उत्तराखंडा गाँधी  स्व.इंद्रमणि बडोनी जी का व्यक्तित्व, वूं का जीवन, लोक संस्कृत्या संरक्षण अर उत्तराखंड आंदोलन मा वूं कि ज्वा महत्वपूर्ण भूमिका छै वे तैं स्कूल्या नौना -नौन्यूं तैं बिंगौणा दगड़ा -दगड़ी यखै लोक संस्कृति,गढ़वाळि भाषै सक्या, शब्द -सामर्थ्य अर साहित्या बारा मि बतौण छौ।
      मि तैं न्यूतणौ वास्ता 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर का  आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय जी, श्री कमलेश जोशी जी,श्री संदीप मैठाणी जी अर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय जी को हार्दिक धन्यवाद। ईं स्कूला बच्चों सामणि अपणि प्रस्तुति देण अर वूं दगड़ा संवाद कन्न मा मि तैं भौतै अच्छाे लगि।
     ये सम्मानौ वास्ता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर( टिहरी गढ़वाल ) परिवारौ दिलै गैरै से हार्दिक धन्यवाद।
       हैंकि तरफां हमारा स्कूल   रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ मा बि ये अवसर परैं बच्चोंन लोकगीतों परैं भौत सुन्दर प्रस्तुति दे। बच्चोंन अर शिक्षकोंन बि गढ़वाळि मा अपणि प्रस्तुति दे।
                                   संदीप रावत(प्रवक्ता रसायन )
                            रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ 
                                         (टिहरी गढ़वाल )

Thursday, December 23, 2021

डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन : संदीप रावत

डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन :संदीप रावत 
 
नई टिहरी :  दिनाँक 23दिसंबर 2021,डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन किया गया। इसमें गढ़वाल मण्डल स्तर के 120 शिक्षिकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  डायट टिहरी द्वारा मण्डल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में  लोकगीत, सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत, लोक वादन के अंतर्गत मोछंग वादन, बांसुरी वादन आदि की सम्मानित शिक्षक साथियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।यह कार्यक्रम डायट टिहरी के सभागार में आयोजित हुआ।
       इस वर्ष  SCERT द्वारा आयोजित 'अध्यापक संगीत प्रतियोगिता 'में 'सुगम संगीत विधा 'के अंतर्गत 'ब्लॉक स्तर ' एवं  'जनपद  स्तर' पर आप सभी की की शुभकामनाओं से मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं मण्डल स्तर पर प्रतिभाग किया ।  इस  हेतु  सभी सम्मानित गुरुजनों ,डाइट- टिहरी, समस्त शिक्षक साथियों  का हृदय से आभार।
        डायट टिहरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम  मुख्य अतिथि  टिहरी के सुप्रसिद्ध लेखक, विचारक एवं स्वतंत्र पत्रकार आदरणीय श्री महिपाल सिंह नेगी, डायट टिहरी प्राचार्य आदरणीय श्री चेतन प्रसाद नौटियाल जी, डॉ. वीर सिंह रावत जी, डॉ. सीमा शर्मा जी,डॉ. अंजना संजवाण जी एवं विभिन्न जनपदों से आए सम्मानित प्रतिभागी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।         

       कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाली सरस्वती वंदना 'तेरु ही शुभाशीष च रे जो कुछ भी पायि मिन ' से हुई, जिसकी प्रस्तुति संगीत शिक्षिका श्रीमती ज्योति सुमन जी एवं डायट टिहरी की प्रवक्ता डॉ. सीमा शर्मा जी द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना सजवाण जी ने किया।
        हमारे लिए एक ख़ुशी की बात और है कि कीर्तिनगर ब्लॉक की शिक्षिका एवं 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' की सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल मैठाणी जी ने इस प्रतियोगिता में लोकगायन विधा में मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    
                               संदीप रावत(प्रवक्ता रसायन )
                                 रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल 
                                         (टिहरी गढ़वाल )

Sunday, December 19, 2021

'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' द्वारा डॉ. गोविन्द चातक जयन्ती पर 'वरिष्ठ गढ़वाली साहित्यकार श्री ललित केशवान जी को दिया गया ' डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-वर्ष 2020'

'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट '
श्रीनगर गढ़वाल :19दिसम्बर 2021:डॉ. गोविन्द चातक जयन्ती (नगर पालिका सभागार )
   'वरिष्ठ  गढ़वाली  साहित्यकार   श्री ललित केशवान  जी  को दिया  गया ' डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य  सम्मान-वर्ष 2020'

       
        'आखर समिति 'श्रीनगर गढ़वाल द्वारा वर्ष 19 दिसम्बर  2017  में लोकसाहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. गोविन्द चातक जी की स्मृति में उनकी जयन्ती पर एक सफल विचार गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन शुरू  किया गया था।  सभी भाषा एवं  साहित्य प्रेमीजनों की शुभकामनाओं से गढ़वाली लोक साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में स्व.डॉ.गोविन्द चातक जी के भगीरथ योगदान से प्रेरणा लेकर  वर्ष -2018 से   डॉ.गोविन्द चातक जयन्ती के सुअवसर पर आखर समिति ,श्रीनगर गढ़वाल द्वारा 'डॉ.गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान'   आयोजन के साथ -साथ चातक परिवार के सहयोग से  'डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान ' शुरू किया  गया था । तब से निरंतर यह सम्मान 'आखर ' द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। 
        गढ़वाली भाषा - साहित्य  में अपना अमूल्य  योगदान देने हेतु वर्ष -2020 का  यह सम्मान अर्थात  'डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान- वर्ष 2020' वरिष्ठ गढ़वाली  साहित्यकार, हास्य -व्यंग्य के सुप्रसिद्ध गढ़वाली कवि श्री ललित केशवान  जी  को डॉ. गोविन्द चातक जी की जयन्ती के अवसर पर नागापालिका सभागार दिया गया ।  सम्मान स्वरूप उन्हें रुपए ग्यारह हजार (11,000/ )की नकद धनराशि के साथ अंग वस्त्र , मानपत्र एवं आखर  स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ग्यारह हजार रुपए की सम्मान राशि डॉ.चातक जी के परिवार की ओर से  दी गई।
     सम्मानित होने वाले वरिष्ठ गढ़वाली  साहित्यकार    श्री ललित केशवान  जी की गढ़वाली में  09 (नौ )पुस्तकें प्रकाशित हैं । हिन्दी में भी उनकी 10  (दस )पुस्तकें  प्रकाशित हैं।   दिल्ली में  गढ़वाली काव्य गोष्ठीयों की शुरुआत करने में भी  उनकी सक्रिय एवं  महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
        'डॉ. गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान ' के अंतर्गत कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोक साहित्य एवं गढ़वाली भाषा -साहित्य में डॉ.गोविन्द चातक जी के अवदान को चिरस्मरणीय एवं अतुलनीय बताया। साथ ही विस्तारपूर्वक  उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बात रखी गई । साथ ही कहा कि -'आखर' द्वारा डॉ. चातक जैसी विभूतियों को याद किया जाना और इस तरह के कार्यक्रम  आयोजित किया जाना प्रशंसनीय है।
      मुख्य अतिथि के रूप में लोक एवं साहित्य की गहरी समझ रखने वाले सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, हे. न.ब. केन्द्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर  गढ़वाल से अवकाश प्राप्त आदरणीय प्रो.सम्पूर्ण सिंह रावत  जी ने कहा कि -  'डॉ.चातक जी ने यहाँ के सम्पूर्ण लोक साहित्य काे लिपिबद्ध करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। हिंदी साहित्य में समलोचना के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया ।  डॉ. चातक जी  की जयन्ती के अवसर पर उन पर केन्द्रित  हर वर्ष जो कार्यक्रम  ' आखर ' द्वारा आयोजित किया जाता है वह एक सराहनीय कार्य है ।'  कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सुप्रसिद्ध लोक संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी आदरणीय प्रो. डी. आर. पुरोहित  जी ने कहा कि- 'डॉ.चातक जी ने यहां के लोक साहित्य के  संरक्षण में महत्वपूर्ण  योगदान दिया।'
         अतिथि वक्ता  प्रसिद्ध मंच संचालक, लोक संस्कृतिकर्मी, गढ़वाली मासिक 'धाद' पत्रिका के सम्पादक आदरणीय श्री गणेश खुगसाल 'गणी 'जी  
 जी ने कहा कि - 'जब भी उत्तराखंड के लोक साहित्य का जिक्र होगा तो डॉ. चातक जी का जिक्र  अवश्य होगा।' उन्होंने विस्तार से डॉ.गोविन्द चातक जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर    विस्तार से अपनी बात रखी एवं डॉ. गोविन्द चातक जी के साथ अपने संस्मरण साझा किए।
         अतिथि वक्ता प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ कवयित्री आदरणीय श्रीमती बीना बेंजवाल जी ने कहा कि - गढ़वाली भाषा में भी डॉ.चातक जी का काम अतुलनीय है । उन्होंने गढ़वाली भाषा -साहित्य में डॉ. चातक जी के योगदान पर अपना वक़्तव्य दिया ।
         कार्यक्रम की शुरुआत लोक परम्परानुसार 'जौ' से भरे हुए पाथे पर दीप प्रज्वलन, डॉ.गोविन्द चातक जी के चित्र पर माल्यार्पण /पुष्पांजलि एवं  ट्रस्ट की सदस्य - कु. कंचन पंवार, कु. अर्चना बिष्ट, कु.अंजलि बिष्ट, कु. श्वेता द्वारा सरस्वती वंदना  से हुई। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर किया गया। सभी अथितियों का स्वागत ट्रस्ट के  संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। 
         इस अवसर पर  डॉ.गोविन्द चातक जी के  परिवार की ओर से उनके पौत्र  एवं डॉ.गोविन्द चातक जी की सुपुत्री श्रीमती सुजाता कण्डारी बिष्ट जी के सुपुत्र  श्री सौरभ बिष्ट जी, सम्मानित होने वाले श्री ललित केशवान जी के सुपुत्र श्री पंकज केशवान जी की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में सम्मानित मीडिया जगत,  श्रीनगर की सम्भ्रांत जनता उपस्थित थी । श्रीनगर के व्यापार सभा अध्यक्ष श्री दिनेश असवाल जी, श्री प्रदीप बहुगुणा, डॉ. अरुण कुकसाल जी,देहरादून से प्रसिद्ध साहित्यकार श्री रमाकांत बेंजवाल जी,श्री देवेश्वर प्रसाद खण्डूड़ी जी ,  प्रसिद्ध समाज सेवी श्री अनिल स्वामी जी , अजीम प्रेमजी फाउंडेसन के डॉ.प्रदीप अंथवाल जी, श्री श्रीमती गंगा असनोड़ा थपलियाल जी ,श्री शम्भू प्रसाद स्नेहिल जी, श्री जे. एस. चौहान जी, श्री गंभीर सिंह रौतेला जी कैप्टेन सते सिंह भण्डारी जी न्यूज़ - 18 के संवाददाता , डॉ.गोविन्द चातक जी के कुटुम्ब से श्री गोविन्द सिंह कण्डारी जी, श्री रघुबीर सिंह कंडारी जी , डॉ.श्रीकृष्ण उनियाल जी ,डॉ. कविता भट्ट जी,श्री महेन्द्र बंगवाल जी, डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी,श्री प्रभाकर बाबुलकर जी, श्रीमती संगीता डोभाल जी, श्रीमती उषा बिष्ट जी, श्री भूपेंद्र सिंह नेगी जी,ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती ज्योति जैन मेवाड़,श्रीमती अनीता काला, श्री सतीश काला जी, श्रीमती दीक्षा नेगी, योगेंद्र कांडपाल, डांग व्यापार सभा अध्यक्ष श्री सौरभ पाण्डेय, शिवानी पाण्डेय, श्री शैलेन्द्र तिवाड़ी,श्रीमती अंशी कमल जी,श्रीमती ज्योति रावत, सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल, कोषाध्यक्ष  श्रीमती रेखा चमोली, ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़, ट्रस्टी श्रीमती अंजना घिल्डियाल,  सदस्य कु. कंचन पंवार,  कु. श्वेता, कु. अंजलि, कु. अर्चना बिष्ट, ,शिक्षक -शिक्षिकाओं, साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
      कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रावत ने किया। ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़  जी ने डॉ.गोविन्द चातक जी का जीवन परिचय सामने रखा । ट्रस्ट की सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल जी ने सम्मान पत्र का वाचन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने सम्मानित होने वाले श्री ललित केशवान जी का परिचय सबके सम्मुख रखा।
      कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी ने दस  निर्धन छात्रों हेतु अपने बेटे की स्मृति में आखर ट्रस्ट को दस स्वीटर दान की। 
     
     ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने ' डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान -वर्ष 2021 ' गढ़ गौरव श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी को प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि - इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की  महान  विभूति डॉ.गोविन्द चातक जी की जयन्ती के अवसर पर गढ़वाली भाषा -साहित्य एवं लोक साहित्य में उनके योगदान से सभी को परिचित करवाने के साथ  जो  यहाँ वरिष्ठ साहित्यकार हैं और जो गढ़वाली भाषा -साहित्य में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उनका परिचय सभी के सम्मुख रखना एवं  ट्रस्ट द्वारा 'डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान 'से सम्मानित करना है। आखर चैरिटेबल ट्रस्ट बहुत गम्भीरता से इस दिशा में काम करने का प्रयास कर रहा है और जो आज भी डॉ.चातक जी जैसे साहित्य साधक हैं उन्हें याद करने ,उनके कार्यों को उजागर करने एवं उन्हें सम्मानित करने का प्रयास कर  रहा है।
    
        'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' के संस्थापक /अध्यक्ष संदीप रावत ने अंत में कार्यक्रम में उपस्थित श्रीनगर की सभी गणमान्य जनता , मीडिया जगत के साथ ही अपने सभी सम्मानित ट्रस्टियों -कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रावत जी,  कोषाध्यक्ष -श्रीमती रेखा चमोली जी,सहसचिव -श्रीमती बविता थपलियाल जी, ट्रस्टी श्रीमती अंजना घिल्डियाल जी, ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी, मुख्य ट्रस्टी श्रीमती लक्ष्मी रावत जी,सदस्य - कंचन पंवार, श्वेता पंवार, अंजलि बिष्ट, अर्चना बिष्ट एवं श्रीनगर से बाहर के ट्रस्टियों आदरणीय श्री गीतेश नेगी जी , आदरणीय श्रीमती संगीता उनियाल जी, आदरणीय श्री विक्रम रावत जी जिन्होंने दूर रहकर भी वैचारिक सहयोग व मार्गदर्शन किया उनका विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
                                                 संदीप रावत 
                                            आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 
                                               श्रीनगर गढ़वाल

Friday, December 17, 2021

बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल )/रा. इ. कॉ. धद्दी घंडियाल ' द्वारा मतदाता जागरुकता गोष्ठी(बड़ियार)/महिला चौपाल'का आयोजन.. संदीप रावत

बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल )...
   ' मतदाता जागरुकता गोष्ठी(बड़ियार)/महिला चौपाल'
  
       स्वीप कार्यक्रम /'मतदाता जागरूकता 'अभियान के अंतर्गत कल दिनाँक 17/12/2021 को बडियार में रा.इ.का.धद्दी घंडियाल द्वारा महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पहले रा.इ.का.धद्दी घंडियाल के बच्चों एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं  एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालय से लेकर बडियार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
     विद्यालय द्वारा आयोजित इस महिला चौपाल में  माननीय उपजिलाधिकारी (कीर्तिनगर )महोदया  एवं माननीय तहसीलदार महोदय श्री सुनीलराज जी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य बडियार, प्रधान जी बडियार सहित समस्त अध्यापकगण, कर्मचारी एवं इस क्षेत्र की मातृशक्ति उपस्थित थी।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी।
                                           संदीप रावत
                                 प्रवक्ता (रसायन विज्ञान )
                        रा.इ.का.धद्दी घंडियाल, बडियारगढ़।

Sunday, December 5, 2021

एक समळौण्या दिन: सैंतीस बर्ष बाद परम पूजनीय प्रिंसिपल साब जी का दर्शन--©संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।

04 दिसंबर 2021 : मेरा वास्ता एक समळौण्या दिन।🙏 🙏सैंतीस बर्ष बाद परम पूज्य प्रिंसिपल साब जी का दर्शन 🙏🙏
 
    
     
   

 04 दिसंबर 2021 कु दिन मेरा वास्ता एक खास दिन बणी गे। 03 दिसंबर ब्याखुनि दौं  फोन ऐ कि - 'पछयाण जरा कि मि कु ब्वन्नू छौं?' मिन बोलि- 'मि आवाज़ त पछयाणु छैं छौं, पण...'
    तब उनै बटि आवाज ऐ - 'संजी, दिनेश, बन्टू अर तू दगड़ी त पढ़दा छा, खेलदा छा। अरे! मि संजी  पिताजि ब्वन्नू छौं।'
    प्रिंसिपल साब ब्वन्ना छा हैंकि तरफां बटि। जी हाँ, हमारा प्रिंसपल साब। 🙏मेरा पिताजि का, मेरा अर वेदीखाल इंटर कॉलेज का प्रिंसपल साब। एक कुशल अर आदर्श अधिकारी, जो बाद मा शिक्षा विभागा एक  बड़ा अधिकारी यानि 'ए. डी. बेसिक बनारस (उ. प्र.)'बटि रिटैर ह्वेनि। 
   वूंन फिर बोलि-  'ब्यट्टा! मि ईं तरफां अयूं छौं काम से। तेरा पिताजि का दर्शन कन्न चांदु अर त्वे थैं बि मिलण चांदु। भोळ सुबेर  आठ बजि तक श्रीनगर ऐ जौंलु तुमारा घर परैं।'
       यो सुणीक  मि तैं जो खुसी ह्वे, वु यख मा व्यक्त कन्न मुश्किल छ। मि तैं बि भारी रौंस लगिगे वूं से मिलणा कि- कब सुबेर होलि,अर कब मि प्रिंसपल साब जी का दर्शन करलु । मिन जब पिताजि तैं य बात बतै त पिताजि बि भौत खुश ह्वेनि, किलैकि जब पिताजि टीचर बणीनि इंटर कॉलेज वेदीखाल त प्रिंसपल साब जीन ही पिताजि तैं ज्वाइनिंग दे छै। जब मि दर्जा 7-8 मा पढ़दु छौ त वे टैम  परैं  बि वु वखि छा। भौत सारि बात याद ऐ गे छै बाळपन कि। दिनेश (देवेश )अर बन्टू का पिताजि बि वेदीखाल इंटर कॉलेज मा पिताजि दगड़ा टीचर छायि। प्रिंसपल साब ' जीन भौत नौ  कमै अर  वु शिक्षा विभागा एक भौत सक्रिय अधिकारी छा।
      ठिक आठ बजि परम पूजनीय 'प्रिंसपल साब ' श्रीनगर पौंछि गे छा अर हमारा घर परैं आठ बजिक दस मिन्ट परैं। वूं दगड़ा वूं का  रिस्तेदार बि छा। मिन ठीक  सैंतीस साल बाद वूं देखि। मिन वूंका खुट्टयों मा मुंड नवायि। वु मेरा अर पिताजि का गौळा भिंट्येनि। लगभग सवा घंटा हमारा यख रैनि। पण, इथगा कम टैम मा बि इथगा अपण्यास  दिखे अर छवीं- बत्थ ह्वे गैनि कि, यख मा बिंगौण मुश्किल छ। हमारु घौर अर मि बि धन्य ह्वे गे छौ आज।  प्रिंसिपल साब जी कु आशीष मिलि। बाळपन बटि मि भौत संकोची स्वभौ कु छौ,पण  प्रिंसिपल साब जीन बोलि कि - ' ब्यट्टा आज मि त्वे देखिक भौत खुश छौं। बस! इन्नी बणी रैयि अर होंदु -खांदु (उन्नति ) रैयि।' बड़ो आशीर्वाद मिलि अर ब्याळी मि तैं ये आशीर्वादा रूप मा एक हौरि 'उज्याळे मुट्ठ ' सि बि दिख्ये।
      जी हाँ। प्रिंसपल साब जी कु नौ छ -- "श्री पान सिंह बिष्ट " अर उमर छ - पिच्चासि साल (85वर्ष )। पण, ईं उमर मा बि फिट-फोर छन। अज्यूँ बि वी चमक अर
चळक-मळक(रौनक )। मेरा पिताजि अर प्रिंसिपल साब जी दगड़ा का अब तीन -चार गुरुजी ही ईं दुन्या मा छन। मेरा पिताजि बि अबारि बय्यासी साल (82बर्ष )का छन।
       परम श्रद्धेय श्री पान सिंह जीन सन्1967 मा उनतीस सालै उमर मा एक साल वेदीखाल इंटर कॉलेज मा प्रिंसिपल का रूप मा ऑफिसिएट करि अर सन् 1968 मा प्रिंसिपल बणि गैनि । लगभग बाईस साल (22 वर्ष ) वेदीखाल इंटर कॉलेज मा सेवा कन्ना बाद  बी.एस.ए.(BSA) टिहरी, ऐटा अर सहारनपुर डी. आई.ओ. एस. (DIOS ) रैनी अर वां का बाद द्वी साल बनारस मा रैकि  सन् 1996 मा 'ए.डी.बेसिक 'का पद बटि रिटैर ह्वेनि।
                 नमन परम पूज्य गुरुजी अर प्रिंसिपल साब जी तैं।🙏🙏
                                          संदीप रावत
                              न्यू डांग -ऐठाणा, श्रीनगर गढ़वाल।