मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Showing posts with label संदीप रावत के लेख /रचनाएँ / आखर /आखर ट्रस्ट. Show all posts
Showing posts with label संदीप रावत के लेख /रचनाएँ / आखर /आखर ट्रस्ट. Show all posts

Friday, December 17, 2021

बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल )/रा. इ. कॉ. धद्दी घंडियाल ' द्वारा मतदाता जागरुकता गोष्ठी(बड़ियार)/महिला चौपाल'का आयोजन.. संदीप रावत

बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल )...
   ' मतदाता जागरुकता गोष्ठी(बड़ियार)/महिला चौपाल'
  
       स्वीप कार्यक्रम /'मतदाता जागरूकता 'अभियान के अंतर्गत कल दिनाँक 17/12/2021 को बडियार में रा.इ.का.धद्दी घंडियाल द्वारा महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पहले रा.इ.का.धद्दी घंडियाल के बच्चों एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं  एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालय से लेकर बडियार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
     विद्यालय द्वारा आयोजित इस महिला चौपाल में  माननीय उपजिलाधिकारी (कीर्तिनगर )महोदया  एवं माननीय तहसीलदार महोदय श्री सुनीलराज जी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य बडियार, प्रधान जी बडियार सहित समस्त अध्यापकगण, कर्मचारी एवं इस क्षेत्र की मातृशक्ति उपस्थित थी।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी।
                                           संदीप रावत
                                 प्रवक्ता (रसायन विज्ञान )
                        रा.इ.का.धद्दी घंडियाल, बडियारगढ़।