मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Saturday, September 10, 2022

श्रीनगर गढ़वाल में हुआ उनियाल कवयित्री बहनों( देवरानी, जेठानी) के 'आकाश पिता' एवं 'बीज का संचरण'  काव्य संग्रहों का  भव्य लोकार्पण - संदीप रावत

श्रीनगर गढ़वाल -   
     9 सितंबर 2022 को अदिति वेडिंग पॉइंट में  दो उनियाल  कवयित्री बहनों( देवरानी, जेठानी) के 'आकाश पिता' एवं 'बीज का संचरण'  काव्य संग्रहों का  भव्य लोकार्पण कार्यक्रम श्रीनगर के गणमान्य व्यक्तियों एवं कला, संस्कृति व साहित्य से जुड़े लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह भव्य कार्यक्रम हिंदी साहित्य भारती उत्तराखंड एवं बिगुल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। 
    
     'आकाश पिता' काव्य संग्रह श्रीनगर गढ़वाल के हिंदुस्तान दैनिक के चीफ ब्यूरो डॉ. श्रीकृष्ण उनियाल जी की धर्म पत्नी श्रीमती साईनीकृष्ण उनियाल जी द्वारा रचित व अपने पिताजी को समर्पित है एवं  उनकी जेठानी श्रीमती कमला उनियाल जी द्वारा   'बीज का संचरण'  काव्य संग्रह 'रचित है। इन दोनों काव्य संग्रहों में विविध विषयों पर कलम चलाई गई है। इस भव्य कार्यक्रम में श्रीमती साईनीकृष्ण उनियाल की हिमालय दिवस पर देश के प्रहरी गिरिराज हिमालय को समर्पित विडियो गीत 'सीमा पर है खड़ा हिमालय 'का विमोचन भी किया गया जिसको कि बहुत पसंद किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं मांगल गीत से हुआ।
     श्रीमती साईनीकृष्ण उनियाल जी द्वारा रचित काव्य संग्रह 'आकाश पिता ' पर सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका डॉ. कविता भट्ट शैलपुत्री जी ने  समीक्षात्मक  टिप्पणी की एवं श्रीमती कमला उनियाल  जी के 'बीज का संचरण'  काव्य संग्रह पर स्वनाम धन्य सुप्रसिद्ध कवि श्री नीरज नैथानी जी ने भी समीक्षात्मक  रूप में विचार रखे ।
      कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रो. उमा मैठानी जी, मुख्य अतिथि वैश्वविक हिंदी शोध संस्थान के महानिदेशक डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल जी, विशिष्ट अथिति  देवप्रयाग विधान सभा के माननीय विधायक श्री विनोद कंडारी जी,डॉ. कविता भट्ट शैलपुत्री जी,श्री नीरज नैथानी जी एवं श्रीमती गंगा असनोड़ा थपलियाल जी उपस्थित थे।कार्यक्रम का  कुशल संचालन शिक्षक श्री महेंद्र बंगवाल जी ने किया।
         कार्यक्रम में व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश असवाल, प्रो. मोहन पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्णानन्द मैथाणी,श्री संजय पांडेय, संदीप रावत, श्री जीतेन्द्र धिरवान, श्री विमल बहुगुणा,श्री सत्यजीत खंडूड़ी,श्री जयकृष्ण पैन्यूली, श्री कमलेश जोशी, श्रीमती राधा मैंदोली, श्रीमती संगीता फरासी, श्रीमती अंशी कमल जी आदि के साथ श्रीनगर गढ़वाल के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की  गरिमामयी उपस्थिति थी।
                                   संदीप रावत
                         आखर चैरिटेबल ट्रस्ट
                              श्रीनगर गढ़वाल 
                            

1 comment: