' ऐगेनि नेता ' ©संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।
य रचना वर्ष -2013 मा प्रकाशित पुस्तक 'एक लपाग' बटि च।
(नोट - भारै! य बि सै बात च कि सब्या नेता इन नि होंदा।)
मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-
Monday, January 24, 2022
Saturday, January 8, 2022
श्रीनगर गढ़वाल में 'लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब 'का प्रथम अधिष्ठापन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित--संदीप रावत
श्रीनगर गढ़वाल में 'लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब 'का प्रथम अधिष्ठापन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित...
श्रीनगर गढ़वाल - 08 जनवरी को नगर निगम सभागार श्रीनगर गढ़वाल में लॉयन्स क्लब,श्रीनगर गढ़वाल ( लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब )का गरिमामयी प्रथम अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न हुआ। कई नए सदस्यों ने इसकी सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्य वक्ता LEO Lion Dr. Gaurav Garg District Governor, Lion Rajneesh Goel, Lion Bhajanpreet Singh Sabharwal, Shri Vinod Bahuguna के सभी सदस्यों को बधाई देते हुवे क्लब के सभी सदस्यों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह के मुख्य वक्ता LEO Lion Dr. Gaurav Garg (District governor )थे।
उत्तराखंड के सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में श्रीनगर गढ़वाल में लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब की गत वर्ष सितंबर में पहली शाखा खुली एवं श्रीनगर के सम्भ्रान्त व्यक्ति इसके सदस्य हैं। इतने कम समय में श्रीनगर लायंस क्लब कई बैहतर सामाजिक कार्य कर चुका है। लॉयन्स क्लब (श्रीनगर गढ़वाल)के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार विश्नोई, उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र धिरवान ,सचिव श्री वासुदेव कंडारी एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद उनियाल हैं।लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब की वर्तमान में 210 देशों में शाखाएं हैं, और समाज सेवा में यह अग्रणीय भूमिका में है। लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब का आदर्श वाक्य है 'WE SERVE ' बेहद प्रेरित और प्रभावित करने वाला है।
कार्यक्रम में श्रीनगर गढ़वाल के समाज सेवियों, शिक्षकों एवं साहित्यकारों, खेल प्रतिभाओं -श्री नीरज नैथानी, श्रीमती संगीता फरासी, संदीप रावत, श्री देवेंद्र उनियाल, श्री शिव सिंह नेगी, आर्यन कंडारी, टीम श्रीनगर कनेक्ट आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मीडिया के साथ श्रीनगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस समरोह का सफल संचालन श्रीमती शैलेश विश्नोई ने किया।
संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।
Sunday, January 2, 2022
श्रीनगर गढ़वाल में 'उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह 'का आयोजन ©संदीप रावत, आखर
'उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह '
श्रीनगर गढ़वाल -
दिनाँक 02 जनवरी 2022 को छात्र नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.अनिल काला जी की पुण्य तिथि पर शगुन होटल (अंजलि मेडिकल स्टोर ) में श्री प्रभाकर बाबुलकर जी द्वारा 'उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह ' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्व.अनिल काला जी के साथ राज्य आंदोलनकारी, छात्र नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. रणजीत सिंह भंडारी जी को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्रीमती उमा घिल्डियाल जी, श्री धीरेन्द्र घिल्डियाल जी, श्रीमती गंगा असनोड़ा जी, श्री सुधीर उनियाल जी आदि के साथ मंचासीन अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारी स्व.अनिल काला जी एवं स्व. रणजीत सिंह भंडारी जी के समाज एवं राज्य हेतु दिए गए अवदान पर अपने विचार रखे।
इस सम्मान समारोह में श्रीनगर के व्यापार संघ अध्यक्ष श्री दिनेश असवाल जी मुख्य अथिति के रूप में थे।श्री कृष्णनान्द मैठाणी जी,स्व.अनिल काला जी की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता काला जी , स्व. रणजीत सिंह भंडारी जी के बड़े भाई श्री मनवर सिंह भंडारी जी,राज्य आंदोलनकारी श्री मदन मोहन नौटियाल जी एवं श्री मुकेश काला जी आदि को सम्मानित किया गया। संचालन श्री प्रभाकर बाबुलकर जी ने किया।
वाकई यह एक बहुत ही अच्छी पहल है कि - जिन्होंने समाज एवं राज्य हेतु अपना योगदान दिया, उनको आज याद किया जा रहा है एवं उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करने वाले ऐसे व्यक्तित्वों को याद किया जाना बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम अर्थपूर्ण एवं गरिमामयी रहा ।कार्यक्रम में मंचसीन अतिथियों एवं वक्ताओं के साथ श्रीमती कुसुम चमोली जी,आखर से श्रीमती अंजना घिल्डियाल जी एवं संदीप रावत, भागीरथी कला संगम से मुकेश नौटियाल जी एवं मदन गडोई, श्री सुधाकर बाबुलकर जी, एडवोकेट एवं पत्रकार श्री सुधीर उनियाल जी, श्री सुनील सिलस्वाल जी, स्व. अनिल काला जी एवं स्व. रणजीत सिंह भंडारी के पारिवारिक सदस्यों के साथ कई अन्य गणमान्य एवं मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे।
संदीप रावत
अध्यक्ष-आखर चैरिटेबल ट्रस्ट
श्रीनगर गढ़वाल।
Thursday, December 30, 2021
'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित
बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल ): 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित '
30 दिसंबर 2021 को रा.इ.का.धद्दी घंडियाल बडियारगढ़ में इस विद्यालय के 10 निर्धन बच्चों को 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 'की ओर से स्वेटर वितरित किए गए। इस प्रायोजन हेतु विद्यालय के निर्धन छात्र - छात्राओं के चयन एवं कार्यक्रम में ट्रस्टी एवं विद्यालय के प्रवक्ता श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ज्ञातव्य है कि - कुछ दिनों पूर्व डॉ. गोविन्द चातक जयंती के अवसर पर 'आखर ' के सदस्य एवं शिक्षक डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी द्वारा निर्धन छात्रों हेतु अपने बेटे रुद्रांश की स्मृति में आखर ट्रस्ट को दस स्वेटर प्रदान की गई थीं ।
यह वितरण कार्यक्रम रा.इ.का.धद्दी घंडियाल बडियारगढ़ के सम्मानित प्रधानाचार्य श्री मोहन प्रसाद डिमरी जी,समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं,विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन प्रसाद डिमरी जी ने इस हेतु 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' का आभार व्यक्त किया।
आगे भी 'आखर ट्रस्ट ' जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों हेतु इस तरह के प्रयास करता रहेगा।
फोटो:सम्मानित ट्रस्टी एवं प्रवक्ता श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी।
संदीप रावत
आखर चैरिटेबल ट्रस्ट
संप्रति -प्रवक्ता
रा.इ.का.धद्दी घंडियाल, बडियारगढ़।
Friday, December 24, 2021
'भौत खुशी दगड़ा मनायि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती ' ©संदीप रावत, आखर
कीर्तनगर : 23 दिसंबर 2021
'भौत खुशी दगड़ा मनायि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती '
23 दिसंबर 2021 खुणि 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर( टिहरी गढ़वाल )' अर मेरा स्कूल रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल ) मा स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती लोक संस्कृति दिवस का रूप मा शानदार कार्यक्रमों दगड़ा बड़ी खुसी से मनाये गे। ये दौरान बच्चों मा बि भौत उत्साह दिख्ये।
' अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर ' द्वारा आयोजित कार्यक्रम मा मि बि न्यूत्यूं छौ। कार्यक्रमौ संचालन प्रखर वक्ता, मंच संचालनौ सळ्ळी, शिक्षक अर मेरा दगड़्या श्री कमलेश जोशी जीन करि। कार्यक्रम मा मिन, गढ़ कवि श्री देवेंद्र उनियाल जी अर श्रीमती साईनी नौटियाल उनियाल जीन बि अपणि -अपणि रचना बांचिन। ईं स्कूला पूर्व छात्र भुला प्रभु दयालन जागर अर गीतों सुन्दर प्रस्तुति दे। अ. उ. रा. इ. कॉ. कीर्तिनगर कि बालिकौंन मांगळ अर हौरि गीतों कि भौत सुन्दर प्रस्तुति दे। हम लोगुंन बच्चों तैं गढ़वाळि भाषा अर ईं भाषै सक्या (ताकत ) अर शब्द -सामर्थ्य बच्चों तैं बतौणै कोशिश करी।
यो कार्यक्रम मुख्य अथिति माननीय खंड शिक्षा अधिकारी (कीर्तिनगर ) डॉक्टर एस०एस०नेगी जी, विद्यालय का सब्बि सम्मानित शिक्षकगणों कि उपस्थिति मा सम्पन्न ह्वे।
ये कार्यक्रमौ उद्देश्य उत्तराखंडा गाँधी स्व.इंद्रमणि बडोनी जी का व्यक्तित्व, वूं का जीवन, लोक संस्कृत्या संरक्षण अर उत्तराखंड आंदोलन मा वूं कि ज्वा महत्वपूर्ण भूमिका छै वे तैं स्कूल्या नौना -नौन्यूं तैं बिंगौणा दगड़ा -दगड़ी यखै लोक संस्कृति,गढ़वाळि भाषै सक्या, शब्द -सामर्थ्य अर साहित्या बारा मि बतौण छौ।
मि तैं न्यूतणौ वास्ता 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर का आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय जी, श्री कमलेश जोशी जी,श्री संदीप मैठाणी जी अर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय जी को हार्दिक धन्यवाद। ईं स्कूला बच्चों सामणि अपणि प्रस्तुति देण अर वूं दगड़ा संवाद कन्न मा मि तैं भौतै अच्छाे लगि।
ये सम्मानौ वास्ता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर( टिहरी गढ़वाल ) परिवारौ दिलै गैरै से हार्दिक धन्यवाद।
हैंकि तरफां हमारा स्कूल रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ मा बि ये अवसर परैं बच्चोंन लोकगीतों परैं भौत सुन्दर प्रस्तुति दे। बच्चोंन अर शिक्षकोंन बि गढ़वाळि मा अपणि प्रस्तुति दे।
संदीप रावत(प्रवक्ता रसायन )
रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़
(टिहरी गढ़वाल )
Thursday, December 23, 2021
डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन : संदीप रावत
डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन :संदीप रावत
नई टिहरी : दिनाँक 23दिसंबर 2021,डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन किया गया। इसमें गढ़वाल मण्डल स्तर के 120 शिक्षिकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। डायट टिहरी द्वारा मण्डल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकगीत, सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत, लोक वादन के अंतर्गत मोछंग वादन, बांसुरी वादन आदि की सम्मानित शिक्षक साथियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।यह कार्यक्रम डायट टिहरी के सभागार में आयोजित हुआ।
इस वर्ष SCERT द्वारा आयोजित 'अध्यापक संगीत प्रतियोगिता 'में 'सुगम संगीत विधा 'के अंतर्गत 'ब्लॉक स्तर ' एवं 'जनपद स्तर' पर आप सभी की की शुभकामनाओं से मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं मण्डल स्तर पर प्रतिभाग किया । इस हेतु सभी सम्मानित गुरुजनों ,डाइट- टिहरी, समस्त शिक्षक साथियों का हृदय से आभार।
डायट टिहरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि टिहरी के सुप्रसिद्ध लेखक, विचारक एवं स्वतंत्र पत्रकार आदरणीय श्री महिपाल सिंह नेगी, डायट टिहरी प्राचार्य आदरणीय श्री चेतन प्रसाद नौटियाल जी, डॉ. वीर सिंह रावत जी, डॉ. सीमा शर्मा जी,डॉ. अंजना संजवाण जी एवं विभिन्न जनपदों से आए सम्मानित प्रतिभागी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाली सरस्वती वंदना 'तेरु ही शुभाशीष च रे जो कुछ भी पायि मिन ' से हुई, जिसकी प्रस्तुति संगीत शिक्षिका श्रीमती ज्योति सुमन जी एवं डायट टिहरी की प्रवक्ता डॉ. सीमा शर्मा जी द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना सजवाण जी ने किया।
हमारे लिए एक ख़ुशी की बात और है कि कीर्तिनगर ब्लॉक की शिक्षिका एवं 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' की सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल मैठाणी जी ने इस प्रतियोगिता में लोकगायन विधा में मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संदीप रावत(प्रवक्ता रसायन )
रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल
(टिहरी गढ़वाल )
Sunday, December 19, 2021
'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' द्वारा डॉ. गोविन्द चातक जयन्ती पर 'वरिष्ठ गढ़वाली साहित्यकार श्री ललित केशवान जी को दिया गया ' डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-वर्ष 2020'
'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट '
श्रीनगर गढ़वाल :19दिसम्बर 2021:डॉ. गोविन्द चातक जयन्ती (नगर पालिका सभागार )
'वरिष्ठ गढ़वाली साहित्यकार श्री ललित केशवान जी को दिया गया ' डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-वर्ष 2020'
'आखर समिति 'श्रीनगर गढ़वाल द्वारा वर्ष 19 दिसम्बर 2017 में लोकसाहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. गोविन्द चातक जी की स्मृति में उनकी जयन्ती पर एक सफल विचार गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन शुरू किया गया था। सभी भाषा एवं साहित्य प्रेमीजनों की शुभकामनाओं से गढ़वाली लोक साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में स्व.डॉ.गोविन्द चातक जी के भगीरथ योगदान से प्रेरणा लेकर वर्ष -2018 से डॉ.गोविन्द चातक जयन्ती के सुअवसर पर आखर समिति ,श्रीनगर गढ़वाल द्वारा 'डॉ.गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान' आयोजन के साथ -साथ चातक परिवार के सहयोग से 'डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान ' शुरू किया गया था । तब से निरंतर यह सम्मान 'आखर ' द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
गढ़वाली भाषा - साहित्य में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष -2020 का यह सम्मान अर्थात 'डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान- वर्ष 2020' वरिष्ठ गढ़वाली साहित्यकार, हास्य -व्यंग्य के सुप्रसिद्ध गढ़वाली कवि श्री ललित केशवान जी को डॉ. गोविन्द चातक जी की जयन्ती के अवसर पर नागापालिका सभागार दिया गया । सम्मान स्वरूप उन्हें रुपए ग्यारह हजार (11,000/ )की नकद धनराशि के साथ अंग वस्त्र , मानपत्र एवं आखर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ग्यारह हजार रुपए की सम्मान राशि डॉ.चातक जी के परिवार की ओर से दी गई।
सम्मानित होने वाले वरिष्ठ गढ़वाली साहित्यकार श्री ललित केशवान जी की गढ़वाली में 09 (नौ )पुस्तकें प्रकाशित हैं । हिन्दी में भी उनकी 10 (दस )पुस्तकें प्रकाशित हैं। दिल्ली में गढ़वाली काव्य गोष्ठीयों की शुरुआत करने में भी उनकी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
'डॉ. गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान ' के अंतर्गत कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोक साहित्य एवं गढ़वाली भाषा -साहित्य में डॉ.गोविन्द चातक जी के अवदान को चिरस्मरणीय एवं अतुलनीय बताया। साथ ही विस्तारपूर्वक उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बात रखी गई । साथ ही कहा कि -'आखर' द्वारा डॉ. चातक जैसी विभूतियों को याद किया जाना और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रशंसनीय है।
मुख्य अतिथि के रूप में लोक एवं साहित्य की गहरी समझ रखने वाले सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, हे. न.ब. केन्द्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से अवकाश प्राप्त आदरणीय प्रो.सम्पूर्ण सिंह रावत जी ने कहा कि - 'डॉ.चातक जी ने यहाँ के सम्पूर्ण लोक साहित्य काे लिपिबद्ध करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। हिंदी साहित्य में समलोचना के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया । डॉ. चातक जी की जयन्ती के अवसर पर उन पर केन्द्रित हर वर्ष जो कार्यक्रम ' आखर ' द्वारा आयोजित किया जाता है वह एक सराहनीय कार्य है ।' कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सुप्रसिद्ध लोक संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी आदरणीय प्रो. डी. आर. पुरोहित जी ने कहा कि- 'डॉ.चातक जी ने यहां के लोक साहित्य के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।'
अतिथि वक्ता प्रसिद्ध मंच संचालक, लोक संस्कृतिकर्मी, गढ़वाली मासिक 'धाद' पत्रिका के सम्पादक आदरणीय श्री गणेश खुगसाल 'गणी 'जी
जी ने कहा कि - 'जब भी उत्तराखंड के लोक साहित्य का जिक्र होगा तो डॉ. चातक जी का जिक्र अवश्य होगा।' उन्होंने विस्तार से डॉ.गोविन्द चातक जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से अपनी बात रखी एवं डॉ. गोविन्द चातक जी के साथ अपने संस्मरण साझा किए।
अतिथि वक्ता प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ कवयित्री आदरणीय श्रीमती बीना बेंजवाल जी ने कहा कि - गढ़वाली भाषा में भी डॉ.चातक जी का काम अतुलनीय है । उन्होंने गढ़वाली भाषा -साहित्य में डॉ. चातक जी के योगदान पर अपना वक़्तव्य दिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत लोक परम्परानुसार 'जौ' से भरे हुए पाथे पर दीप प्रज्वलन, डॉ.गोविन्द चातक जी के चित्र पर माल्यार्पण /पुष्पांजलि एवं ट्रस्ट की सदस्य - कु. कंचन पंवार, कु. अर्चना बिष्ट, कु.अंजलि बिष्ट, कु. श्वेता द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर किया गया। सभी अथितियों का स्वागत ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप रावत ने किया।
इस अवसर पर डॉ.गोविन्द चातक जी के परिवार की ओर से उनके पौत्र एवं डॉ.गोविन्द चातक जी की सुपुत्री श्रीमती सुजाता कण्डारी बिष्ट जी के सुपुत्र श्री सौरभ बिष्ट जी, सम्मानित होने वाले श्री ललित केशवान जी के सुपुत्र श्री पंकज केशवान जी की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में सम्मानित मीडिया जगत, श्रीनगर की सम्भ्रांत जनता उपस्थित थी । श्रीनगर के व्यापार सभा अध्यक्ष श्री दिनेश असवाल जी, श्री प्रदीप बहुगुणा, डॉ. अरुण कुकसाल जी,देहरादून से प्रसिद्ध साहित्यकार श्री रमाकांत बेंजवाल जी,श्री देवेश्वर प्रसाद खण्डूड़ी जी , प्रसिद्ध समाज सेवी श्री अनिल स्वामी जी , अजीम प्रेमजी फाउंडेसन के डॉ.प्रदीप अंथवाल जी, श्री श्रीमती गंगा असनोड़ा थपलियाल जी ,श्री शम्भू प्रसाद स्नेहिल जी, श्री जे. एस. चौहान जी, श्री गंभीर सिंह रौतेला जी कैप्टेन सते सिंह भण्डारी जी न्यूज़ - 18 के संवाददाता , डॉ.गोविन्द चातक जी के कुटुम्ब से श्री गोविन्द सिंह कण्डारी जी, श्री रघुबीर सिंह कंडारी जी , डॉ.श्रीकृष्ण उनियाल जी ,डॉ. कविता भट्ट जी,श्री महेन्द्र बंगवाल जी, डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी,श्री प्रभाकर बाबुलकर जी, श्रीमती संगीता डोभाल जी, श्रीमती उषा बिष्ट जी, श्री भूपेंद्र सिंह नेगी जी,ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती ज्योति जैन मेवाड़,श्रीमती अनीता काला, श्री सतीश काला जी, श्रीमती दीक्षा नेगी, योगेंद्र कांडपाल, डांग व्यापार सभा अध्यक्ष श्री सौरभ पाण्डेय, शिवानी पाण्डेय, श्री शैलेन्द्र तिवाड़ी,श्रीमती अंशी कमल जी,श्रीमती ज्योति रावत, सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा चमोली, ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़, ट्रस्टी श्रीमती अंजना घिल्डियाल, सदस्य कु. कंचन पंवार, कु. श्वेता, कु. अंजलि, कु. अर्चना बिष्ट, ,शिक्षक -शिक्षिकाओं, साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रावत ने किया। ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी ने डॉ.गोविन्द चातक जी का जीवन परिचय सामने रखा । ट्रस्ट की सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल जी ने सम्मान पत्र का वाचन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने सम्मानित होने वाले श्री ललित केशवान जी का परिचय सबके सम्मुख रखा।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी ने दस निर्धन छात्रों हेतु अपने बेटे की स्मृति में आखर ट्रस्ट को दस स्वीटर दान की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने ' डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान -वर्ष 2021 ' गढ़ गौरव श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी को प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि - इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की महान विभूति डॉ.गोविन्द चातक जी की जयन्ती के अवसर पर गढ़वाली भाषा -साहित्य एवं लोक साहित्य में उनके योगदान से सभी को परिचित करवाने के साथ जो यहाँ वरिष्ठ साहित्यकार हैं और जो गढ़वाली भाषा -साहित्य में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उनका परिचय सभी के सम्मुख रखना एवं ट्रस्ट द्वारा 'डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान 'से सम्मानित करना है। आखर चैरिटेबल ट्रस्ट बहुत गम्भीरता से इस दिशा में काम करने का प्रयास कर रहा है और जो आज भी डॉ.चातक जी जैसे साहित्य साधक हैं उन्हें याद करने ,उनके कार्यों को उजागर करने एवं उन्हें सम्मानित करने का प्रयास कर रहा है।
'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' के संस्थापक /अध्यक्ष संदीप रावत ने अंत में कार्यक्रम में उपस्थित श्रीनगर की सभी गणमान्य जनता , मीडिया जगत के साथ ही अपने सभी सम्मानित ट्रस्टियों -कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रावत जी, कोषाध्यक्ष -श्रीमती रेखा चमोली जी,सहसचिव -श्रीमती बविता थपलियाल जी, ट्रस्टी श्रीमती अंजना घिल्डियाल जी, ट्रस्टी श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी, मुख्य ट्रस्टी श्रीमती लक्ष्मी रावत जी,सदस्य - कंचन पंवार, श्वेता पंवार, अंजलि बिष्ट, अर्चना बिष्ट एवं श्रीनगर से बाहर के ट्रस्टियों आदरणीय श्री गीतेश नेगी जी , आदरणीय श्रीमती संगीता उनियाल जी, आदरणीय श्री विक्रम रावत जी जिन्होंने दूर रहकर भी वैचारिक सहयोग व मार्गदर्शन किया उनका विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
संदीप रावत
आखर चैरिटेबल ट्रस्ट
Subscribe to:
Posts (Atom)