मेरी प्रकाशित पुस्तकें :-


(1) एक लपाग ( गढ़वाली कविता-गीत संग्रह)- समय साक्ष्य, (2) गढ़वाळि भाषा अर साहित्य कि विकास जात्रा (गढ़वाली भाषा साहित्य का ऐतिहासिक क्रम )-संदर्भ एवं शोधपरक पुस्तक - विन्सर प्रकाशन, (3) लोक का बाना (गढ़वाली आलेख संग्रह )- समय साक्ष्य, (4) उदरोळ ( गढ़वाली कथा संग्रह )- उत्कर्ष प्रकाशन ,मेरठ


Thursday, February 10, 2022

' उत्तराखंड में चुनाव में यहाँ की भाषाएं कभी कोई मुद्दा नहीं होतीं।' ------संदीप रावत (गढ़वाली भाषा -साहित्य सेवी )


' चुनाव में यहाँ की भाषाएं कभी कोई मुद्दा नहीं होतीं।'
          ©संदीप रावत (गढ़वाली भाषा -साहित्य सेवी ),
          अध्यक्ष -आखर चैरिटेबल ट्रस्ट।

    हम सभी को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए एवं सही व ईमानदार प्रत्याशी को अपना मत देना चाहिए जो विकास की बात करे,साथ ही यहाँ की लोकसंस्कृति एवं यहाँ की बोली -भाषाओं के सम्बन्ध में भी बात करे । परन्तु ये बड़ा सोचनीय विषय है कि किसी भी राजनीतिक दल के घोषणा पत्र में गढ़वाली, कुमाऊँनी भाषाएं और लोक संस्कृति कभी भी मुद्दा होतीं ही नहीं । गढ़वाली भाषा एवं कुमाऊँनी भाषा में निरंतर साहित्य रचा जा रहा है। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने इन भी इन भाषाओं को मान्यता दे रखी है और मानती है कि ये भाषाएं भाषा के मानचित्र या खाके पर फिट बैठती हैं। परन्तु उत्तराखंड राज्य में इन भाषाओं को द्वितीय राज भाषा का दर्जा भी नहीं मिला जबकि ये भाषाएं आठवीं अनुसूची में शामिल होने का हक़ रखती हैं।
        इन भाषाओं को मान्यता दिलवाने की बात कोई भी दल या नेता कभी नहीं करता।केवल वोटरों को रिझाने के लिए चुनाव के समय वोट के लिए कुछ नेता गढ़वाली या कुमाउंनी में जरूर भाषण देते हैं या यहाँ की मातृभाषाओं में लोगों से बात करते हैं। गढ़वाली गीतों या कुमाऊँनी के माध्यम से भी प्रत्याशियों का खूब प्रचार हो रहा है,पर न जाने क्यों भाषा का मुद्दा हर चुनाव में गायब रहता है।

कुछ पंक्तियां चुनाव पर --
       'चुनौ'
'कैकि होंदि जीत
अर कैकि होंदि हार,
जनता उनि पित्येंद -पिसेंद
सैंदी महंगै मार।
जितणौ बाद सब्यूंन सदानि
अपणि मनै कार,
तौंकि मवासि उब्बों उठदि
अर,जनता परैं भगार।'(वर्ष 2013
में प्रकाशित पुस्तक 'एक लपाग'से ©संदीप रावत, श्रीनगर )


Monday, January 24, 2022

रचना -' ऐगेनि नेता '©संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल। वर्ष -2013 मा प्रकाशित पुस्तक 'एक लपाग 'बटि..

 ' ऐगेनि नेता ' ©संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।
     य रचना वर्ष -2013 मा प्रकाशित पुस्तक 'एक लपाग' बटि च।
(नोट - भारै! य बि सै बात च कि सब्या नेता इन नि होंदा।)


Saturday, January 8, 2022

श्रीनगर गढ़वाल में 'लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब 'का प्रथम अधिष्ठापन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित--संदीप रावत

श्रीनगर गढ़वाल में   'लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब 'का  प्रथम अधिष्ठापन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित...


          श्रीनगर गढ़वाल - 08 जनवरी को नगर निगम सभागार श्रीनगर गढ़वाल में लॉयन्स क्लब,श्रीनगर गढ़वाल ( लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब )का गरिमामयी प्रथम अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न हुआ। कई नए सदस्यों ने इसकी सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्य वक्ता LEO Lion Dr. Gaurav Garg District Governor, Lion Rajneesh Goel, Lion Bhajanpreet Singh Sabharwal, Shri Vinod Bahuguna के सभी सदस्यों को बधाई देते हुवे क्लब के सभी सदस्यों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह के मुख्य वक्ता LEO Lion Dr. Gaurav Garg (District governor )थे।
     उत्तराखंड के सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में श्रीनगर गढ़वाल में लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब की गत वर्ष सितंबर में पहली शाखा खुली एवं श्रीनगर के सम्भ्रान्त व्यक्ति इसके सदस्य हैं। इतने कम समय में श्रीनगर लायंस क्लब कई बैहतर सामाजिक कार्य कर चुका है। लॉयन्स क्लब (श्रीनगर गढ़वाल)के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार विश्नोई, उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र धिरवान ,सचिव श्री वासुदेव कंडारी एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद उनियाल हैं।
     लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब की वर्तमान में 210 देशों में शाखाएं हैं, और समाज सेवा में यह अग्रणीय भूमिका में है। लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब का आदर्श वाक्य है 'WE SERVE ' बेहद प्रेरित और प्रभावित करने वाला है।
कार्यक्रम में श्रीनगर गढ़वाल के समाज सेवियों, शिक्षकों एवं साहित्यकारों, खेल प्रतिभाओं -
श्री नीरज नैथानी, श्रीमती संगीता फरासी, संदीप रावत, श्री देवेंद्र उनियाल, श्री शिव सिंह नेगी, आर्यन कंडारी, टीम श्रीनगर कनेक्ट आदि को सम्मानित किया गया। 
        इस अवसर पर मीडिया के साथ श्रीनगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस समरोह का सफल संचालन श्रीमती शैलेश विश्नोई  ने किया।
                                   संदीप रावत, श्रीनगर गढ़वाल।

Sunday, January 2, 2022

श्रीनगर गढ़वाल में 'उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह 'का आयोजन ©संदीप रावत, आखर


      'उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह '



श्रीनगर गढ़वाल -
         दिनाँक 02 जनवरी 2022 को छात्र नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.अनिल काला जी की पुण्य तिथि पर शगुन होटल (अंजलि मेडिकल स्टोर ) में श्री प्रभाकर बाबुलकर जी द्वारा 'उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह ' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्व.अनिल काला जी के साथ राज्य आंदोलनकारी, छात्र नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. रणजीत सिंह भंडारी जी को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

      इस अवसर पर श्रीमती उमा घिल्डियाल जी, श्री धीरेन्द्र घिल्डियाल जी, श्रीमती गंगा असनोड़ा जी, श्री सुधीर उनियाल जी आदि के साथ मंचासीन अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारी स्व.अनिल काला जी एवं स्व. रणजीत सिंह भंडारी जी के समाज एवं राज्य हेतु दिए गए अवदान पर अपने विचार रखे।

       इस सम्मान समारोह में श्रीनगर के व्यापार संघ अध्यक्ष श्री दिनेश असवाल जी मुख्य अथिति के रूप में थे।श्री कृष्णनान्द मैठाणी जी,स्व.अनिल काला जी की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता काला जी , स्व. रणजीत सिंह भंडारी जी के बड़े भाई श्री मनवर सिंह भंडारी जी,राज्य आंदोलनकारी श्री मदन मोहन नौटियाल जी एवं श्री मुकेश काला जी आदि को सम्मानित किया गया। संचालन  श्री प्रभाकर बाबुलकर जी ने किया।

        वाकई  यह एक बहुत ही अच्छी पहल है कि - जिन्होंने समाज एवं राज्य हेतु अपना योगदान दिया, उनको आज याद किया जा रहा है एवं उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करने वाले ऐसे व्यक्तित्वों को याद किया जाना बहुत आवश्यक है।
      कार्यक्रम अर्थपूर्ण एवं गरिमामयी  रहा ।कार्यक्रम में मंचसीन अतिथियों एवं वक्ताओं के साथ श्रीमती कुसुम चमोली जी,आखर से श्रीमती अंजना घिल्डियाल जी एवं संदीप रावत, भागीरथी कला संगम से मुकेश नौटियाल जी एवं मदन गडोई, श्री सुधाकर बाबुलकर जी, एडवोकेट एवं पत्रकार श्री सुधीर उनियाल जी, श्री सुनील सिलस्वाल जी, स्व. अनिल काला जी एवं स्व. रणजीत सिंह भंडारी के पारिवारिक सदस्यों के साथ कई अन्य गणमान्य एवं मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे।

                                         संदीप रावत
                           अध्यक्ष-आखर चैरिटेबल ट्रस्ट
                                       श्रीनगर गढ़वाल।
                                     
       

         


Thursday, December 30, 2021

'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित

बडियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल ): 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित '
        30 दिसंबर 2021 को  रा.इ.का.धद्दी घंडियाल बडियारगढ़  में इस विद्यालय के 10 निर्धन बच्चों को 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 'की ओर से स्वेटर वितरित किए गए।  इस प्रायोजन हेतु विद्यालय के निर्धन छात्र - छात्राओं के चयन एवं कार्यक्रम में ट्रस्टी एवं विद्यालय के प्रवक्ता श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    ज्ञातव्य है कि -  कुछ दिनों पूर्व डॉ. गोविन्द चातक जयंती के अवसर पर 'आखर ' के सदस्य एवं शिक्षक डॉ. अशोक कुमार बडोनी जी द्वारा निर्धन छात्रों हेतु अपने बेटे रुद्रांश की स्मृति में आखर ट्रस्ट को दस स्वेटर प्रदान की गई थीं । 
        यह वितरण कार्यक्रम   रा.इ.का.धद्दी घंडियाल बडियारगढ़ के सम्मानित प्रधानाचार्य श्री मोहन प्रसाद डिमरी जी,समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं,विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन प्रसाद डिमरी जी ने इस हेतु 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट ' का आभार व्यक्त किया।
         आगे भी 'आखर ट्रस्ट ' जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों हेतु इस तरह के प्रयास करता रहेगा।
फोटो:सम्मानित ट्रस्टी एवं प्रवक्ता श्री दीवान सिंह मेवाड़ जी।     
                                      संदीप रावत 
                                आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 
                                  संप्रति -प्रवक्ता 
                        रा.इ.का.धद्दी घंडियाल, बडियारगढ़।

Friday, December 24, 2021

'भौत खुशी दगड़ा मनायि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती ' ©संदीप रावत, आखर

कीर्तनगर : 23 दिसंबर 2021
       'भौत खुशी दगड़ा मनायि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती '
       
       
       
       23 दिसंबर 2021 खुणि 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर( टिहरी गढ़वाल )'  अर मेरा स्कूल रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ (टिहरी गढ़वाल ) मा  स्व. इंद्रमणि बडोनी जी कि जयन्ती लोक संस्कृति दिवस का रूप मा शानदार कार्यक्रमों दगड़ा बड़ी खुसी से मनाये गे। ये दौरान बच्चों मा बि भौत उत्साह दिख्ये।
           ' अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर  ' द्वारा आयोजित कार्यक्रम मा मि बि न्यूत्यूं छौ। कार्यक्रमौ  संचालन प्रखर वक्ता, मंच संचालनौ सळ्ळी, शिक्षक अर मेरा दगड़्या श्री कमलेश जोशी जीन करि। कार्यक्रम मा मिन, गढ़ कवि श्री देवेंद्र उनियाल जी अर श्रीमती साईनी नौटियाल उनियाल जीन बि अपणि -अपणि रचना बांचिन। ईं स्कूला पूर्व छात्र भुला प्रभु दयालन जागर अर गीतों सुन्दर प्रस्तुति दे। अ. उ. रा. इ. कॉ. कीर्तिनगर कि बालिकौंन मांगळ अर हौरि गीतों कि भौत सुन्दर प्रस्तुति दे। हम लोगुंन बच्चों तैं गढ़वाळि  भाषा अर ईं भाषै सक्या (ताकत ) अर शब्द -सामर्थ्य बच्चों तैं बतौणै कोशिश करी।
          यो कार्यक्रम  मुख्य अथिति माननीय खंड शिक्षा अधिकारी (कीर्तिनगर ) डॉक्टर एस०एस०नेगी जी, विद्यालय का  सब्बि सम्मानित शिक्षकगणों कि उपस्थिति मा सम्पन्न ह्वे।
        ये कार्यक्रमौ उद्देश्य उत्तराखंडा गाँधी  स्व.इंद्रमणि बडोनी जी का व्यक्तित्व, वूं का जीवन, लोक संस्कृत्या संरक्षण अर उत्तराखंड आंदोलन मा वूं कि ज्वा महत्वपूर्ण भूमिका छै वे तैं स्कूल्या नौना -नौन्यूं तैं बिंगौणा दगड़ा -दगड़ी यखै लोक संस्कृति,गढ़वाळि भाषै सक्या, शब्द -सामर्थ्य अर साहित्या बारा मि बतौण छौ।
      मि तैं न्यूतणौ वास्ता 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर का  आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय जी, श्री कमलेश जोशी जी,श्री संदीप मैठाणी जी अर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय जी को हार्दिक धन्यवाद। ईं स्कूला बच्चों सामणि अपणि प्रस्तुति देण अर वूं दगड़ा संवाद कन्न मा मि तैं भौतै अच्छाे लगि।
     ये सम्मानौ वास्ता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर( टिहरी गढ़वाल ) परिवारौ दिलै गैरै से हार्दिक धन्यवाद।
       हैंकि तरफां हमारा स्कूल   रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ मा बि ये अवसर परैं बच्चोंन लोकगीतों परैं भौत सुन्दर प्रस्तुति दे। बच्चोंन अर शिक्षकोंन बि गढ़वाळि मा अपणि प्रस्तुति दे।
                                   संदीप रावत(प्रवक्ता रसायन )
                            रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल, बढ़ियारगढ़ 
                                         (टिहरी गढ़वाल )

Thursday, December 23, 2021

डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन : संदीप रावत

डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन :संदीप रावत 
 
नई टिहरी :  दिनाँक 23दिसंबर 2021,डायट टिहरी में मण्डल स्तरीय 'संगीत /कला -अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह ' का आयोजन किया गया। इसमें गढ़वाल मण्डल स्तर के 120 शिक्षिकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  डायट टिहरी द्वारा मण्डल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में  लोकगीत, सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत, लोक वादन के अंतर्गत मोछंग वादन, बांसुरी वादन आदि की सम्मानित शिक्षक साथियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।यह कार्यक्रम डायट टिहरी के सभागार में आयोजित हुआ।
       इस वर्ष  SCERT द्वारा आयोजित 'अध्यापक संगीत प्रतियोगिता 'में 'सुगम संगीत विधा 'के अंतर्गत 'ब्लॉक स्तर ' एवं  'जनपद  स्तर' पर आप सभी की की शुभकामनाओं से मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं मण्डल स्तर पर प्रतिभाग किया ।  इस  हेतु  सभी सम्मानित गुरुजनों ,डाइट- टिहरी, समस्त शिक्षक साथियों  का हृदय से आभार।
        डायट टिहरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम  मुख्य अतिथि  टिहरी के सुप्रसिद्ध लेखक, विचारक एवं स्वतंत्र पत्रकार आदरणीय श्री महिपाल सिंह नेगी, डायट टिहरी प्राचार्य आदरणीय श्री चेतन प्रसाद नौटियाल जी, डॉ. वीर सिंह रावत जी, डॉ. सीमा शर्मा जी,डॉ. अंजना संजवाण जी एवं विभिन्न जनपदों से आए सम्मानित प्रतिभागी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।         

       कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाली सरस्वती वंदना 'तेरु ही शुभाशीष च रे जो कुछ भी पायि मिन ' से हुई, जिसकी प्रस्तुति संगीत शिक्षिका श्रीमती ज्योति सुमन जी एवं डायट टिहरी की प्रवक्ता डॉ. सीमा शर्मा जी द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना सजवाण जी ने किया।
        हमारे लिए एक ख़ुशी की बात और है कि कीर्तिनगर ब्लॉक की शिक्षिका एवं 'आखर चैरिटेबल ट्रस्ट' की सहसचिव श्रीमती बविता थपलियाल मैठाणी जी ने इस प्रतियोगिता में लोकगायन विधा में मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    
                               संदीप रावत(प्रवक्ता रसायन )
                                 रा.इ.कॉ.धद्दी घंडियाल 
                                         (टिहरी गढ़वाल )